Jalore: एग्रीस्टैक योजना के तहत आयोजित किए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री शिविर

Update: 2025-03-28 06:29 GMT
Jalore जालोर । एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों को सशक्त करने के उद्देश्य से जालोर जिले में ग्राम पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें किसानों को फार्मर आईडी प्रदान की जा रही हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने बताया कि एग्रीस्टैक योजना के तहत आहोर तहसील में 28 व 29 मार्च को भंवरानी, बादनवाड़ी, सामुजा, वेडिया, देच्छू, देबावास, ओडवाड़ा, पावटा, सेदरिया बालोतान, थांवला व अगवरी, जालोर तहसील में 28 से 29 मार्च तक आकोली, बाकरा, उम्मेदाबाद व बिशनगढ एवं 28 से 31 मार्च तक पंचायत समिति जालोऱ, सांचौर तहसील में 28 व 29 मार्च को सांकड़, हाडेतर, हरियाली, नैनोल, जैलातरा, पालड़ी सोलंकियान, पांचला, प्रतापपुरा, किलवा व बिजरोल खेड़ा तथा रानीवाड़ा तहसील में 28 मार्च को रानीवाड़ा खुर्द, रतनपुर, बामनवाड़ा, गांग, मालवाड़ा, आलड़ी व कोड़का में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। वर्तमान में शिविरों में निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा किसानों को प्राप्त हो रही हैं। वही शिविरों में पंजीयन नहीं करवाने वाले किसानों को बाद में सशुल्क पंजीकरण करवाना होगा।
Tags:    

Similar News