Jalore : हेल्पलाईन कक्ष में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) की स्थापना

Update: 2024-07-01 12:31 GMT
Jalore जालोर। जिले में वर्ष 2024 में मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन सेवा अंतर्गत 30 सितम्बर, 2024 तक कलेक्ट्रेट के हैल्पलाईन कक्ष में 24 घण्टे राउण्ड द क्लॉक (दिन-रात) जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) की स्थापना की गई है।
जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने बताया कि जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष/ई.ओ.सी. कक्ष में जिला आपातकालीन सेवा नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) के दूरभाष नम्बर 02973-222216, हैल्पलाईन कक्ष नम्बर 02973-226426 व टोल फ्री नम्बर 1077 है। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष व ई.ओ.सी. का प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना को नियुक्त किया गया है वही लिंक प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट के अति. प्रशासनिक अधिकारी रूस्तम खां को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष के सफलन संचालन के लिए तीन पारियों में कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) 24 घण्टे तथा राजपत्रित अवकाशों के दिनों में भी संचालित रहेगा।
Tags:    

Similar News

-->