जयपुर: बाड़मेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगो हाथ गिरफ्तार किया
राजस्थान क्राइम न्यूज़ स्पेशल: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बाड़मेर टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पटवार मण्ड़ल फोगेरा तहसील गड़रा रोड़ जिला बाड़मेर के पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की बाड़मेर टीम को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी जमीन का नक्शा व नकल प्रमाणित कर देने की एवज में फोगेरा तहसील गड़रा रोड़ जिला बाड़मेर का पटवारी सुमेरदान पटवारी पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग रहा है।
एसीबी बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हु पटवारी सुमेरदान को परिवादी से पांच हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।