Jaipur News: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार BMW की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Jaipur News: जयपुर के करणी पैलेस चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करणी पैलेस चौराहे पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक व्यक्ति ने ऑनलाइन बाइक राइड बुक की थी।
तभी जाते समय करणी पैलेस चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे गोलू स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पवन कुमार को गंभीर हालत में कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।