Jaipur जयपुर । राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी. आर. चौधरी ने शुक्रवार को जालोर तहसील की रेवत ग्राम पंचायत में लगे ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखी।
अध्यक्ष ने विभागवार हेल्प डेस्क पर पहुँच अधिकारियों से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के सम्बंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। सेवा शिविरों का उद्देश्य लोगों को घर के पास ही विभिन्न योजनाओं का लाभ देना है, इसलिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित आमजन से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने महिला कृषकों को मिनी बीज किट प्रदान किए।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी , तहसीलदार, पंचायत समिति विकास अधिकारी , विभागीय कार्मिक व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tags: