Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुकवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शेखावाटी शिरोमणि और भूषण पुरस्कार प्रदान किए। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और विशिष्ट योगदान के लिए श्री श्री 108 स्वामी ओमदास जी महाराज, डॉ. ग्यारसी लाल जाट, राजीव के. पोदार को शेखावाटी शिरोमणि सम्मान और भरत हरदत्तराय बियाणी, मदन सिंह काजला, कैलाश तिवाड़ी, छोगालाल सैनी, तंवर सिंह राठौड़, कानसिंह निर्वाण, विनोद भारती, महेश कुमार शर्मा, चरण सिंह, कमलेश पारीक को शेखावाटी भूषण से सम्मानित किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।