Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा ने रविवार को राजसमन्द जिले के कुंभलगढ़ पहुँचकर वन विभाग के अतिथि गृह बादल महल पहुँचकर दो नवीन अतिथि कक्षों का लोकार्पण किया। डीएमएफटी से निर्मित कक्षों के लोकार्पण के पश्चात मंत्री श्री संजय शर्मा ने बादल महल परिसर का अवलोकन किया एवं व्यवस्थाओं को सराहा। वन मंत्री ने बादल महल परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान कुंभलगढ़ में पर्यटन के विकास को लेकर भी आगंतुकों से मंत्री श्री संजय शर्मा से चर्चा कर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, उदयपुर सीसीएफ सेडुराम यादव, उप वन संरक्षक कस्तूरी प्रशांत सुले, उपखंड अधिकारी साक्षी पूरी आदि उपस्थित रहे।