Jaipur: टैंकर और डंपर में भीषण टक्कर, केमिकल लीक होने से लगी आग, 1 ड्राइवर घायल

Update: 2025-07-21 02:19 GMT
Jaipur जयपुर: शिवदासपुरा थाना इलाके के रिंग रोड पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन टैंकर और एक डंपर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि एक टैंकर पलट गया और केमिकल रिसाव के कारण उसमें आग लग गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा टोंक रोड को जोड़ने वाले रिंग रोड के कट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि आगरा की ओर से आ रहे ऑक्सीजन टैंकर ने सीमेंट से भरे डंपर को पीछे से टक्कर मार दी।
Tags:    

Similar News