Jaipur जयपुर । उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अहिंसा, सत्य एवं स्वच्छता के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरूवार को अपने राजकीय आवास पर स्वच्छता श्रमदान किया।
उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने आमजन से अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठानों को स्वच्छ रखने एवं अपने आस-पास के लोगों को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं।