Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के तहत जवाहर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम ‘सुरक्षा एवं सुगमता का संकल्प समारोह’ से 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसके लिए पुलिस बल को तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस बल मे शामिल हुए इन नए वाहनों से राज्य में आमजन के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद कुमार, महानिदेशक साइबर क्राइम श्री हेमंत प्रियदर्शी, महानिदेशक इन्टेलिजेंस श्री संजय अग्रवाल, महानिदेशक टी.एन.टी. श्री अनिल पालीवाल सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।
Tags: