Jaipur जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन गुरुवार को मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर से गढ़ गणेश तक निकाली गई पारंपरिक शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने शोभायात्रा में चित्र स्वरूप भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इससे पहले, श्री शर्मा ने मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर के दर्शन भी किए।
मंदिर में महंत कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags: