Jaipur : विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर में दी 1.34 करोड़ रूपए की सड़कों की सौगात
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को अजमेर में कुल 1.34 करोड रूपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें सुधार ली जाएगी।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर के समग्र विकास के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को त्वरित गति से विकसित किया जा रहा है। सड़क एवं नाला निर्माण से नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता एवं जल निकासी की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने आमजन से शहर को स्वच्छ रखने, विकास कार्यों में सहयोग और निर्माण कार्य की निगरानी करने का आह्वान भी किया। अजमेर को श्रेष्ठ बनाने के लिए शिक्षा, चिकित्सा और परिवहन सुविधाओं का व्यापक विकास किया जा रहा है। इस कार्यकाल में प्रारंभ किए गए अधिकांश कार्य अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।