Jaipur: पशुपालन मंत्री ने बाड़मेर डेयरी का निरीक्षण

Update: 2025-04-21 13:43 GMT
Jaipur जयपुर । पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को बाड़मेर डेयरी का निरीक्षण कर अधिकारियों को सरस उत्पादों की गुणवत्ता एवं शुद्धता बरकरार रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पशुपालन मंत्री ने बाड़मेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बाड़मेर कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही दुग्ध उत्पादन एवं उत्पादों के निर्माण, विपणन,बिक्री आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप डेयरी उत्पादों के क्षेत्र में सरस को विश्वस्तरीय ब्रांड बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने डेयरी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सरस उत्पादों की मांग अधिक है, उनके उत्पादन में वृद्धि की जाए, साथ ही गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग की बजट घोषणाओं को समय पर लागू करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग कर पशुपालकों को राहत प्रदान करें। इस दौरान चौहटन विधायक श्री आदूराम मेघवाल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News