Jaipur: पर्ची के बाद अब भगोड़ा सरकार बना रहे भजनलाल शर्मा: डोटासरा

भजनलाल ने एक बार फिर साबित किया कि वे दिल्ली से आई पर्ची पढ़ते हैं: डोटासरा

Update: 2024-07-03 09:10 GMT

जयपुर: राहुल गांधी के हिन्दू वाले बयान पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की टिप्पणी पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम भजनलाल ने दिल्ली से आई पर्ची पढ़कर एक बार खुद को पर्ची सरकार साबित किया। पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम भजनलाल ने एक बार फिर साबित किया कि वे दिल्ली से आई पर्ची पढ़ते हैं। राहुल गांधी के मुद्दे पर उन्होंने दिल्ली से आई पर्ची पढ़ दी। पर्ची लिखने वाले को वास्तविकता पता नहीं थी। राहुल गांधी ने जो मुद्दे संसद में उठाए, वो सबने सार्वजनिक रूप से सुने। अब ये उनके वीडियो कांट छांट कर चलाकर प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। राहुल गांधी ने जिस अंदाज में इनकी पोल खोली, उससे पीएम नरेंद्र मोदी और अमित घबरा गए। राहुल गांधी ने अगर कोई असंसदीय शब्द बोला, तो उसी समय कहते। रात में लोकसभा अध्यक्ष को धमकाया गया और राहुल गांधी की उठाई बातों को स्पीच से हटवाया गया। उनको तकलीफ देने वाले शब्दों को छांट-छांट कर हटाया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल लोकसभा चुनाव के बाद काफी बैचेन हैं। अपनी कुर्सी को लेकर भी काफी बैचेन हैं। पर्ची में अपनी तरफ से कुछ शब्द तो जोड़ लेते। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदिवासियों को हिन्दू नही मानकर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री को इस बारे में मीडिया के सवालों का जबाव देना चाहिए था। हम विधानसभा में इनसे सभी मुद्दों पर सवाल पूछेंगे। कितने दिन बच पाओगे। राहुल गांधी के संस्कारो पर सवाल उठा रहे हो। राहुल गांधी को संस्कार इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने दिए हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। राहुल गांधी उस तानाशाही के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं, जिनमे इन्होंने राहुल गांधी समेत कई नेताओं की सदस्यता समाप्त कर दी।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया। हिंदुओ की फ्रेंचाइजी आपने ले रखी है क्या। देश में 10 साल तक आपने जो सब कुछ बेचा है, उससे जनता उद्वेलित है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हमारे सवालों का जबाव विधानसभा में दे देना। हम सरकार में थे, तो पेपरलीक मामले में कितने आरोप लगाते थे, अब नीट पेपरलीक मामले में इनकी जुबान नहीं खुल रही। सोनिया गांधी को बार में डांस करने वाली तक कहा। मुख्यमंत्री पर्ची पढ़कर मुस्कराते हुए चले गए और सवालों के जबाव नहीं दिए। पर्ची सरकार को क्या अब भगोड़ा सरकार बनाओगे। हम विधानसभा में सवालों के जबाव लेकर रहेंगे। मंत्रियों को यह नहीं पता कि कौन किसके ट्रांसफर करेगा। अपनी काबिलियत तो मंत्रियों को साबित करना पड़ेगा। आदिवासियों के सवाल पर सीएम के नही बोलने पर कहा कि आरएसएस ने उनको बोलने से मना किया होगा। राजस्थान में मोब लिंचिग घटना पर कहा कि यही बातें तो राहुल गांधी उठा रहे हैं। कांग्रेस में गहलोत और पायलट खेमे पर कहा कि यह पहले भी मीडिया ने माहौल बनाया था। कांग्रेस में सभी नेता एकजुट हैं और जनता के मुद्दों को एकजुटता के साथ विधानसभा में उठाएंगे।

Tags:    

Similar News

-->