Indian Army की वीरता की सराहना, आतंकवाद को समाप्त करने की आवश्यकता - देवनानी
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राष्ट्र रक्षा के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर किये गये हमले का कदम सराहनीय है। प्रधानमंत्री और भारतीय सेना का इस कार्य के लिए पूरा राष्ट्र अभिनन्दन कर रहा है।
श्री देवनानी ने कहा कि आतंकवादी कैम्प को भारतीय सेना ने हमलों से नेस्तनाबूद किया है। सिन्दूर ऑपरेशन से पहलगाम में हताहत हुए लोगों के परिजनों के जख्मों पर मरहम लगाने और उनके दुरूख को कम करने के प्रयास के लिए प्रधानमंत्री के इस कदम के लिए मैं और पूरा राष्ट्र उनको सलाम करते है। श्री देवनानी ने कहा कि आतंकवाद को जड से समाप्त करने के लिए ऑपरेशन सिन्दूर जैसे अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।
राष्ट्र इस वीरतापूर्वक कदम के लिए उत्साहित है और इससे लोगों में हिम्मत भी आई है। भारत की पूरी दुनिया में आतंकवाद को खत्म करने के इस प्रयास की सराहना भी हो रही है। यह कदम राष्ट्र के लिए आवश्यक था।