खेल में हार-जीत से ज्यादा जरूरी बच्चों का अच्छा प्रदर्शन और खेल भावना: Dalpat Singh Runicha

Update: 2025-12-29 17:43 GMT
Bhilwara, भीलवाड़ा। खेल में हार-जीत से ज्यादा जरूरी बच्चों का अच्छा प्रदर्शन और खेल भावना है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। खेलों से छुपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है। यह बात तीन दिवसीय एनपीएल इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर संचालक दलपत सिंह रुणिचा ने कही। इस दौरान संचालक दलपत सिंह ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के आयोजन की घोषणा करते हुए सभी खिलाड़ियों, आयोजकों व सहयोगियों को साधुवाद दिया। इससे पुर्व नोबल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित प्रथम नोबल प्रीमियर लीग (एनपीएल) का तीन दिवसीय इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 13 इंग्लिश मीडियम स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मेजबान नोबल इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया, जबकि स्टीवर्ड मॉरीशस स्कूल की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 21,000 एवं उपविजेता टीम को 11,000 की नकद राशि’ संस्थापक दलपत सिंह रुणिचा द्वारा प्रदान की गई। टूर्नामेंट के दौरान मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट अंपायर सहित विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। विशेष रूप से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के ’प्रत्येक खिलाड़ी को निःशुल्क ट्रैक-सूट देकर सम्मानित किया गया। मैचों की रोचक कॉमेंट्री पवन ठाकुर एवं मनोज स्वामी ने की। आयोजन का सफल संचालन सुरेश जैन, राहुल बाहेती, विनोद साहू, पलक राठी, अंजली ओझा एवं राज खटीक के निर्देशन में हुआ। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य भगवान दास वर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पाराशर, संचालक हर्षवर्धन सिंह राठौड़ एवं पीसी जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags:    

Similar News