अलवर: अलवर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अलवर के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बन इंस्टाग्राम के जरिए दिल्ली की हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और मंदिर में शादी की। पौने दो साल तक उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण करता रहा। अब करीब 15 दिन पहले आरोपी युवक ने दूसरी शादी कर ली। असलियत पता चलने पर पीड़िता ने अलवर के महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 24 वर्षीय युवती ने शनिवार को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जोधपुर में फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटी पार्लर का काम करती है। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती रोहित प्रधान (असली नाम जुनैद खां) नाम के युवक से हुई, जिसने खुद को अलवर के ककराली गांव निवासी बताया। युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और मंदिर में दोनों ने शादी की। इसके बाद वह बीच-बीच में जोधपुर से अलवर आती रहती थी। इस दौरान जुनैद उसके साथ होटल में रुकता था और उसके शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करता था। युवती शुक्रवार को जुनैद के गांव ककराली उसकी बीमार मां से मिलने पहुंची तो उसे पता चला कि जिस युवक से उसने शादी की है उसका नाम रोहित प्रधान नहीं, बल्कि जुनैद खां है। इस पर पीड़िता ने शनिवार को महिला थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए लिखित रिपोर्ट दी। साथ ही वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। साथ ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

पता होता मुस्लिम है, तो शादी नहीं करती

पीड़िता का कहना है कि यदि उसे पता होता कि जिस युवक से वह प्यार करती है वह हिंदू नहीं मुस्लिम है तो वह उससे शादी नहीं करती। उसे यह पता था कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं। एक बार पहले भी वह जुनैद खां के गांव जा चुकी है। इस दौरान उसके घर पर सिर्फ उसकी मां थी। जिसने कोई सूट पहना हुआ था। जिससे उसे इस बारे में पता नहीं चल सका। इस मामले में पूर्व शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल भी महिला थाने पहुंचे और

Tags: