रतनजोत के बीज खाने से दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर

Update: 2024-03-01 10:20 GMT
सिरोही। सिरोही स्वरूपगंज थाना क्षेत्र की पिटारी पादर में घर से जंगल की तरफ निकल दो बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।। परिजनों ने उन्हें स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पिटारी पादर निवासी होमा पुत्र झालमा और दादी पुत्र सुरेश सुबह उनके घर से खेलने के लिए बाहर निकले थे। इस दौरान जंगल में जाकर दोनों ने रतनजोत के बीज खा लिए।
इसके थोड़ी देर बाद ही दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द के साथ उल्टियां होने लगी। परिजनों जब बच्चों से पूछा तो उन्होंने रतनजोत के बीज खा बताया। परिजनों दोनों बच्चों को लेकर स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर रामलाल ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद एम्बुलेंस 108 की मदद से सिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर स्वरूपगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन इस मामले में किसी ने कोई किसी भी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।
Tags:    

Similar News