हैकर्स का नया पैंतरा, बच्चो को बनाया शिकार

Update: 2022-06-21 10:11 GMT

जनता से रिश्ता : साइबर गेमिंग के दौरान यह 13 साल का लड़का कब हैकर्स के चंगुल में फंस गया उसे पता तक नहीं चला। दरअसल गेम में टास्क पूरा कराने के नाम पर लालच देकर धीरे-धीरे इन हैकरों ने लड़के से संपर्क बढ़ाया। इसके बाद तो इस लड़के को साइबर बुलिंग का शिकार बनते देर नहीं लगी।गेमर्स यानी गेमिंग करने वालों ने लड़के को डराया-धमकाया और फिर टास्क के नाम पर उसे अपने ही माता-पिता के फोन को हैक करने पर मजबूर किया। लड़के ने जब ऐसा करने से मना किया तब हैकर्स ने धमकी दी थी कि वो उनके माता-पिता को मार डालेगा।

डरासहमा लड़का अब पूरी तरह से हैकर्स के चंगुल में फंस गया था। लिहाजा उन्होंने लड़के को अपने हाथों की कठपुतली बना ली। हैकर्स ने लड़के से उसके माता-पिता का सोशल मीडिया अकाउंट बनवाया। हद तो तब हो गई जब इन्होंने लड़के से इस अकाउंट पर अश्लील पोस्ट करवाए।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->