Jhalawa के पीपलोदी में विद्यालय में हुए हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।