Rajasthan राजस्थान : राजधानी जयपुर के महिला सदन में रह रहीं 11 बेटियों की शादी शुक्रवार को संपन्न हुई। आयोजन में सीएम भजनलाल शर्मा और मंत्री गहलोत ने सभी बेटियों को आशीर्वाद देकर उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दीं ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन जरूरतमंदों का सहारा बन रहे हैं।
ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन हमारी सरकार की सामाजिक समावेशन और महिला सशक्तिकरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह आयोजन सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित बेटियों के लिए एक नया सवेरा है। इससे उन्हें सम्मान, स्नेह और आत्मनिर्भरता की राह मिली है।