गहलोत का पीएम पर हमला

Update: 2022-06-21 10:18 GMT

जनता से रिश्ता : महाराष्ट्र में उद्वव सरकार पर आए संकट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार का महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड्यंत्र पूरे देश में ओपन हो गया है। कैसे किया गया। कैसे सौदे हो रहे होंगे। हाॅर्स ट्रेडिंग हो रही होगी। वो तो वो जाने और उनकी आत्मा जानें। सीएम गहलोत ने कहा कि हर राज्य की अलग-अलग परिस्थितियां होती है। मध्यप्रदेश में सरकार गिराने का जो कुकर्म किया था। राजस्थान में भी प्रयोग करने जा रहे थे, लेकिन समय रहते हुए हम समझ गए थे। सजग हो गए। हम सरकार को बचाने में कामयाब हो गए। सीएम गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में भी जो मामला हुआ था, वो सबके सामने है। अचानक शपथ करवा दी गई साढ़े 6 बजे। शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस को बधाइयां मिलने लग गई थी। उन्होंने वापस ट्वीट किया कि मोदी है तो मुमकिन है।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->