Ganganagar : जोन संख्या 16 के निर्वाचन हेतु विभिन्न अनुमतियों के लिये एसडीएम अधिकृत
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद श्रीगंगानगर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 के सदस्य पद के लिये उपचुनाव होने हैं। जिला परिषद सदस्य जोन संख्या 16 अंतर्गत पंचायत समिति अनूपगढ एवं श्रीविजयनगर की कुल पंचायतें (अनूपगढ 02 एवं श्रीविजयनगर 08) एवं कुल 41 मतदान केन्द्र (अनूपगढ़ 08 एवं श्रीविजयनगर 33) सम्मिलित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार जिला परिषद सदस्य जोन संख्या 16 के निर्वाचन हेतु अभ्यर्थियों की मांग पर वाहनों, सभाओं, लाउडस्पीकर के उपयोग, पोस्टर-बैनरों के उपयोग इत्यादि की अनुमति एवं आदर्श आचार संहिता की पालना हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्रीविजयनगर श्रीमती शकुंतला को अधिकृत कर आदेशित किया गया है कि वे राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करावें।