Ganganagar: युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूटी विद रेट्रोफिटमेंट हेतु आवेदन आमंत्रित
Ganganagar गंगानगर । माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा के तहत युवा दिव्यांगों को सम्बल प्रदान करने की दृष्टि से राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत अथवा रोजगार करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूटी विद रेट्रोफिटमेंट हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें पूर्व में इस योजना के अंतर्गत स्कूटी प्राप्त नहीं हुई है एवं डिजिटल चलन-निशक्तता प्रमाण पत्र बनवाया हुआ है, वे ई-मित्र के माध्यम से उक्त योजना हेतु निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
दिव्यांगजन को एसएसओ पोर्टल www.sso.rajasthan.gov.in ‘‘एसजेएमएस डीएसएपी‘‘ आईकन के माध्यम से वांछित दस्तावेजों सहित आवेदन करना होगा। उक्त योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु जिला स्तर पर कार्यालय उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्रीगंगानगर एवं ब्लॉक स्तर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय, सान्याअवि पर सम्पर्क किया जा सकता है।