डूंगरपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में रैगिंग की समस्या को रोकने के लिए जिला स्तरीय एंटी-रैगिंग समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डूंगरपुर हैं, जबकि जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर सदस्य, सदस्य सचिव अतिरिक्त जिला कलक्टर, डूंगरपुर तथा प्राचार्य, राजकीय एसबीपी कॉलेज, डूंगरपुर, थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, डूंगरपुर, पत्रकार जयेश पंवार, एनजीओ के प्रतिनिधि शैलेन्द्र और राजकीय एसबीपी कॉलेज डूंगरपुर के छात्र संगठन का प्रतिनिधि सदस्य बनाए गए हैं। समिति की प्रथम बैठक 30 मई को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।