ससुर ने दामाद के सिर पर मारे 100 जूते और पहनाया माला, जानिए वजह
पढ़े पूरी खबर
नागौर. जिले के डेगाना थाना क्षेत्र में एक ससुर की ओर से दामाद के साथ जूतों से मारपीट करने और जूतों की माला पहनाने का मामला सामने आया है. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो करीब 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है. मामले में पीड़ित दामाद व उसके पिता ने डेगाना थाने में मामला दर्ज कराया है.
पीड़ित के पिता मनोहर ने बताया है कि उसके बेटे की पत्नी ग्यारसी अक्सर घर से भाग जाती है. 15 मई को भी वह घर से किसी को बिना बताए भाग गई थी. बार-बार ऐसा होने पर ग्यारसी के पिता रामकरण को इसकी पूरी जानकारी भी दी गई थी. आरोप है कि रामकरण ने फोन पर कहा कि उसकी बेटी व अपने बेटे और सास को डेगाना कोर्ट भेजो. रोज-रोज की इस समस्या को खत्म कर देता हूं और लिखा पढ़ी कर लेते हैं.रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसका बेटा और पत्नी वहां पहुंचे तो 3 गाड़ियों में आए लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया और खाटू के पास एक खेत में ले गए. यहां रामकरण के साथ उसके साथियों ने मनोहर की पत्नी व बेटे के साथ पहले मारपीट की. इसके बाद उसके बेटे के सिर पर 100 जूते मारे और उसे चप्पलों और जूतों की माला पहनाई. इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. डेगाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.