भिवाड़ी बाईपास पर 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी

Update: 2023-09-16 09:29 GMT

अलवर: भिवाड़ी बाइपास पर बीड़ा के द्वारा रोड पर करवाए जा रहे सिक्स लाइन के सड़क निर्माण कार्य के चलते भिवाड़ी बाइपास पर 4 घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

डिस्काउंट से मिली जानकारी के अनुसार शहर के 132 केवी बीएमआरटी जीएसएस से निकलने वाली 33 केवी फीडर के नंबर एक और चार की बिजली सप्लाई शनिवार को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इससे शहर के भिवाड़ी बायपास की सभी आवासीय सोसाइटियों के साथ-साथ 33 केवी सब स्टेशन 11 केवी फीडर, खिजूरीवास गांव, खानपुर सहित उदयपुर गांव का पूरा क्षेत्र प्रभावित रहेगा। कार्य पूरा होने के बाद बिजली चालू कर दी जाएगी।

Tags:    

Similar News