जयपुर: भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलक्टर आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित कर सकेंगे। अवकाश के दौरान आंगनवाड़ी के बच्चों को उनके घर जाकर पोषाहार वितरित किया जाएगा। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डाॅ. मोहन लाल यादव ने आदेश जारी कर दिए हैं.

सचिव श्री यादव ने बताया कि गर्मी के कारण प्रदेश में संचालित आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश के लिये जिला कलक्टरों को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिया गया है कि वे जिला प्रशासन से चर्चा कर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार आंगनबाडी केन्द्रों पर अवकाश की कार्यवाही करें।

Tags: