Dungarpur डूंगरपुर । निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मतदान केंद्रो के पुर्नगठन प्रक्रिया के पश्चात बढे हुए मतदान केंद्रो पर ई.आर.ओ द्वारा चिन्हित किये गये बीएलओ को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में 3 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया ओडिटोरियम हॉल डूंगरपुर में जिला स्तरीय दक्ष मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र धाकड़ ने बताया कि समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी(एस.डी.एम.) द्वारा चिन्हित किये गये बुथ लेवल अधिकारी निर्धारित तिथि को नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।