Dungarpur डूंगरपुर । शिक्षण संस्थान द्वारा 17 अप्रेल 2025 को जिला कलक्टर कार्यालय में राईजिंग राजस्थान अन्तर्गत हुए एम०ओ०यु० डिजिटल एजुकेशन एवं प्रशिक्षण परियोजना के क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने संस्थान के डिजिटल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
संस्थान द्वारा प्रथम चरण में विभाग के 80 विधालयों का चयन कर उन्हें एल.ई.डी. के माध्यम से डिजिटल एजुकेशन का कार्य करवाया जाएगा।