सिरोही। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि सिरोही जिले से प्रशासन की बड़ी लापवाही से एक बड़ी मार्मिक घटना सामने आई है। यहाँ सिर्फ एक महीने के नवजात बच्चे को इतनी खौफनाक मौत मिली कि मासूम बच्चे को लाश में बदला देख मां बेहोश हो गई। सबसे बड़ी बात इस बारे में जिला अस्पताल को संभालने वाले चिकित्सकों तक को कोई जानकारी नहीं थी। बाद में जब हंगामा हुआ तो पुलिस एवं डॉक्टर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मामला सिरोही जिले में स्थित जिला अस्पताल का सामने आया है। अस्पताल में मरीजों के बीच घूम रहे इन कुत्तों को लेकर प्रशासन कभी गंभीर नहीं हुआ, जिसका नतीजा है कि मासूम इन जानवरों को शिकार हो गया है। जानकारी के अनुसार टीबी वार्ड में भर्ती मरीज की तिमारदारी में उसकी पत्नी अस्पताल में ही रुकी हुई है।
इसी दौरान उसकी आंख लग गई। इतने में एक कुत्ता उसके पास से एक माह के बच्चे को उठा ले गया। कुछ देर बाद जब उसकी आंख खुली तो मासूम को अपने पास न पाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। तब तक कुत्ते ने मासूम को नोंच डाला। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, उपाध्यक्ष नारायण देवासी सहित कई नेता अस्पताल परिसर में पहुंचे और जमकर विभागीय जिम्मेदारों के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से लोगों में में भी जमकर आक्रोश है। जिला स्तरीय अस्पताल में आज सुविधाओं और सुरक्षा के नाम पर क्या हालत उपजे हैं, उसकी तस्वीरें सबके सामने हैं। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का मारीजों के बीच घूमना अस्पताल प्रशासन को कभी चिंताजन लगा ही नहीं। कई बार ये कुत्ते लोगों पर हमला कर चुके हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इनको रोकने या पकड़ने का कभी कोई इंतजाम नहीं किया। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी है उसके बावजूद भी अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके साथ के लोग बिल्कुल सुरक्षित नहीं है जो कई सवाल खड़े कर रहा है।