भूमि विकास बैंक के धर्मपाल सहारण अध्यक्ष और राजेंद्र मंडा उपाध्यक्ष बने

श्रीगंगानगर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमि. के संचालक मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का गुरुवार को सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।

Update: 2023-07-07 04:25 GMT
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमि. के संचालक मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का गुरुवार को सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। सूरतगढ़ क्षेत्र के चक 15 एसजीआर निवासी धर्मपाल सहारण को अध्यक्ष और बींझबायला निवासी राजेंद्र मण्डा को उपाध्यक्ष चुना गया। संचालक मंडल का चुनाव 12 साल बाद हुए हैं। अध्यक्ष के लिए धर्मपाल सहारण और उपाध्यक्ष के लिए राजेंद्र मण्डा ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच के दौरान ये सही पाए गए। नाम वापसी का समय समाप्त होने के उपरांत दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
बैंक के प्रशासक मुकेश बारहठ और निर्वाचन अधिकारी प्रिया बजाज ने अध्यक्ष धर्मपाल सहारण व उपाध्यक्ष राजेंद्र मंडा के साथ-साथ संचालक मंडल के 9 अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों कृपा राम साईं, गिरधारी लाल कुकड़वाल, दयाराम जांदू प्रेमप्रकाश, विनोद कुमार गोदारा, सोहनलाल महिया, कविता रेगर, रेणू भादू और सुरेश कुमार को प्रमाण-पत्र सौंपे। इस अवसर बैंक की सचिव प्रियंका जांगिड़, सहायक निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर मुडासिया, बजरंग बिश्नोई, बैंक के प्रतिनिधि व दोनों पदाधिकारियों के समर्थक मौजूद थे। चुनाव के दौरान नामांकन नहीं आने से संचालक मंडल में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित एक सदस्य का पद रिक्त रह गया।
बारिश से नहाया आधा जिला
श्रीगंगानगर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से गुरुवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। श्रीगंगानगर, घड़साना, अनूपगढ़, सादुलशहर व 365 हैड क्षेत्र में रूक रूक कर बारिश हुई। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे तथा ठंडी हवाएं चलती रही। इससे मौसम भी सुहावना बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दो तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहने व अलग अलग क्षेत्रों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.3 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय में हवा में नमी 91 व शाम को 81 प्रतिशत दर्ज की गई। दिनभर में 23.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Tags:    

Similar News

-->