राजस्थान में आफत बनेगा घना कोहरा, आज 17 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट, फिर बारिश की संभावना
राजस्थान में 21 जनवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान में 21 जनवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर औ भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह पूर्वी मध्य अरब सागर में चक्रवातीय स्थितियां बनी हुई है। मंगलवार को नया विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र 18 जनवरी को प्रभावित होगा। इसका असर राजस्थान के मौसम के मिजाज पर भी देखने को मिलेगा। प्रदेश में जारी अति घना कोहरा और शीत दिन की परिस्थितियां आगामी 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में फिलहाल कोहरे का असर जारी रहेगा। सोमवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी में कोल्ड डे और कोहरे की चेतावनी दी गई है।