ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना दर्जा दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Update: 2023-09-15 18:44 GMT
अलवर। अलवर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एडीएम िद्वतीय संतोष मीणा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की प्रमुख मांग ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने की मांग की। साथ ही किसानों को वृद्धावस्था में किसान पेंशन देने, एमएसपी गारंटी कानून व आवारा पशुओं से खेतों की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की तर्ज पर एग्रीकल्चर सिक्योरिटी फोर्स (एएसएफ) के गठन की मांग की। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश सचिव जगन्नाथ गोयल ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मानी तो यूनियन की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा और नेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दीपक बालियान, जिला अध्यक्ष जगन्नाथ गोयल, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मौसम खान, जिला प्रभारी अशोक शर्मा, सचिव पीतांबर शर्मा आदि शामिल थे।
अलवर| एनजी वूमेन क्लब का गठन किया गया है| क्लब की अध्यक्ष ज्योति सेतिया ने बताया कि क्लब की खासियत यह है कि क्लब में हर महीने एक नए कॉन्सेप्ट के साथ सेलिब्रेशन होगा। क्लब की महिलाओं को गेट टू गेदर, सोशल एक्टिविटी के साथ साथ रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि उन्हें एक्सपोजर मिले और अन्य महिलाओं को उनसे प्रेरणा मिले। क्लब की महिलाओं के द्वारा सोशल एक्टिविटी, किस प्रकार अन्नदान महादान को आगे बढ़ाया जा सके आदि अन्य विचार प्रकट किए। अलवर वार्ड नंबर 38 के पार्षद अरुण जैन ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त मनीष फौजदार को ज्ञापन िदया। पार्षद जैन ने बताया कि इटाराना फ्लाईओवर से लक्ष्मी नगर जाने वाले मार्ग एवं शांतिकुंज मेन रोड पर नियमित रूप से टैंकर चालकों द्वारा अपशिष्ट मैला फैलाया जा रहा है। इससे मार्ग पर दुर्गंध एवं प्रदूषण व्याप्त है तथा मेन सीवर लाइन चौक होने की आशंका है। कई बार नागरिकों ने इस संबंध में मना किया परंतु मैला टैंकर चालक नियमों की अवहेलना कर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
Tags:    

Similar News