जैसलमेर। जैसलमेर रामदेवरा में मंगलवार को रामसरोवर तालाब में एक अधेड़ महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। आज सुबह सफाई कर्मचारी जब रामसरोवर तालाब की सफाई कर रहे थे, इस दौरान तालाब में एक महिला का शव तैरते हुए मिला। इस पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर राजकीय अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है।
रामदेवरा थानाधिकारी दलपतसिंह चौधरी ने बताया कि आज सुबह रामसर तालाब में महिला का शव होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने महिला के शव को बाहर निकाल लिया है। वहीं, स्थानीय राजकीय अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया दिया है। मध्यप्रदेश निवासी महिला लंबे समय से रामदवेरा में कचरा बीनने के साथ भीख मांगती थी। पुलिस ने बताया कि संभवतया: महिला रात में तालाब में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।