Dausa: जिले में 87 सड़क कार्यों की स्थाई मरम्मत के लिए 37.52 करोड़ रुपए की दी स्वीकृत

Update: 2024-10-09 12:04 GMT
Dausa दौसा : उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने बांदीकुई, दौसा, लालसोट, महवा एवं सिकराय विधानसभा क्षेत्रों म­ें 37.52 करोड़ रुपए लागत के 87 सड़क कार्यो की स्थाई मरम्मत (207.43 किलोमीटर) के लिए स्वीकृति जारी की गई है।
उपमुख्यमंत्री ने दिया कुमारी ने बताया कि सड़क कार्यो की स्थाई मरम्मत के लिए विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई में 34.55 किमी लम्बाई के 14 सड़क कार्यो की स्थाई मरम्मत के लिए 6.40 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र दौसा में 82.92 किमी लम्बाई के 30 सड़क कार्यो की स्थाई मरम्मत के लिए 7 करोड़ 44 लाख 79 हजार रूपये, विधानसभा क्षेत्र लालसोट में 29.95 किमी लम्बाई के 09 सड़क कार्यो की स्थाई मरम्मत के लिए 8.72 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र महवा में 17.30 किमी लम्बाई के 13 सड़क कार्यो की स्थाई मरम्मत के लिए 7 करोड़ 35 लाख 21 हजार रूपये एवं विधानसभा क्षेत्र सिकराय में 42.71 किमी लम्बाई के 21 सड़क कार्यो की स्थाई मरम्मत के लिए 7.60 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए है।
Tags:    

Similar News

-->