Dausa : कृषि विभाग द्वारा करनावर व गुढ़ाकटला में रात्रि किसान संगोष्ठी का आयोजन

Update: 2024-06-15 09:36 GMT
Dausaदौसा : कृषि विभाग द्वारा करनावर व गुढ़ाकटला में रात्रि किसान संगोष्ठी का आयोजनआगामी खरीफ सीजन को मध्यनजर रखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूकता के लिए रात्रि किसान संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
कृषि अधिकारी दौसा अशोक कुमार मीना ने बताया की शुक्रवार को ग्राम पंचायत करनावर व गुढ़ाकटला के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर कृषि विभाग के द्वारा रात्रि किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रात्रि किसान संगोष्ठी में किसानों को गर्मी की गहरी जुताई, सफेद लट, फड़का नियंत्रण सहित खरीफ फसलों की उन्नत कृषि विधियों, खरीफ फसलों में खरपतवार नियंत्रण व कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित अनुदान की विभिन्न योजनाओं कांटेदार तारबंदी, फार्म पौंड निर्माण, सिंचाई पाइप लाइन, कृषि यंत्र, पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस, सोलर संयंत्र, नवीन फलदार बगीचा स्थापना, प्याज भंडारण हाउस, सामुदायिक जल स्रोत, बूंद - बूंद सिंचाई पद्धति, लो टनल, मल्चिंग सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इच्छुक एवं पात्र किसान कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं पर अनुदान के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किसानों को सफेद लट नियंत्रण के लिए आगामी खरीफ सीजन की प्रथम मानसूनी बरसात के समय भंवरा (बीटल्स) नियंत्रण की जानकारी दी गई यदि किसानों द्वारा सफेद लट के भंवरे(बीटल्स) को नष्ट कर दिया जाए तो फसलों को सफेद लटके प्रकोप से बचाया जा सकता है। इसके लिए सभी किसानों को जानकारी दी गई एवं आगामी समय में सफेद लट के भंवरे(बीटल्स) का नियंत्रण करने का प्लान तैयार किया गया है । विभाग द्वारा किसानों को फेरोमेन ट्रैप, ल्यूर आदि उपलब्ध करवाए जाएंगे।
कृषि अधिकारी दौसा धर्म सिंह गुर्जर ने किसानों को फॉर्म पौंड योजना की विस्तार से जानकारी दी एवं वर्षा जल का संचय कर फसलों में सिंचाई हेतु उपयोग करने की जानकारी दी गई। फॉर्म पौंड निर्माण करवा कर यदि वर्षा जल को संचय कर लिया जाए तो फसलों में आसानी से सिंचाई की जा सकती है एवं पानी की समस्या का समाधान किया जा सकता है। रात्रि किसान संगोष्ठी मे सरपंच ग्राम पंचायत करनावर, सहायक कृषि अधिकारी गुढ़ाकटला घनश्याम प्रसाद मीना, सहायक कृषि अधिकारी बसवा राजेन्द्र कुमार खन्ना, कृषि पर्यवेक्षक करनावर मैना मीना, कृषि पर्यवेक्षक गुढ़ाकटला सुरेश चंद शर्मा, ताराचंद नेहरा, अनीता महरानिया व क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद रहे।
---------
Tags:    

Similar News