दलित और आदिवासी संगठनों ने जताया गुस्सा, जानिए पूरा मामला

Update: 2023-07-24 05:59 GMT

राजसमंद न्यूज़: भारतीय मजदूर संघ के 68वें स्थापना दिवस पर जेके टायर फैक्ट्री गेट पर रविवार को संघ का ध्वज फहराया। जेके टायर कर्मचारी संघ के महामंत्री मोतीलाल कुमावत ने सभी कर्मचारियों से संगठन को अधिक मजबूत बनाने व संगठन की एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि हम सबको हमेशा श्रमिक हितों के लिए कार्य करते रहना है। श्रमिकों को जिलाध्यक्ष अंबालाल पालीवाल, जेके टायर कर्मचारी संघ अध्यक्ष हिम्मतसिंह सोलंकी, अश्विनी देराश्री, देवराजसिंह चारण, मथुरालाल कुमावत, नरोत्तम जोशी, शंकरसिंह नाथावत, शंकरसिंह गौड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान नारायणसिंह, मोडसिंह, नानूराम चौधरी, चूनसिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजसमंद| मणिपुर में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर दुर्व्यवहार करने व इस दौरान पुलिस के मूकदर्शक बने रहने की घटना को अत्यंत शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्थानीय दलित व आदिवासी संगठनों ने आक्रोश व्यक्त कर राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान जिला संयोजक एसएल भाटी, अजाक जिलाध्यक्ष पीके बुनकर, उपाध्यक्ष संतोष दुरिया, प्रवक्ता अनिल जीनगर, अभियान सह संयोजक दिनेश पहाड़िया, संविधान रक्षक दल के परसराम पोरवाड़, अखिल भारतीय भीमसेना जिलाध्यक्ष लालूराम बैरवा, आदिवासी एकता परिषद प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलाल मीणा आदि ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में घटना की निंदा करते हुए कड़ा आक्रोश जताया। इस दौरान चंपालाल मेघवाल, पारस सालवी, भीमसेना कुंवारिया तहसील अध्यक्ष भैरूलाल सालवी, नाथद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेशचंद्र रेगर आदि मौजूद थे।

Tags:    

Similar News