गनोड़ा-घाटोल मार्ग पर दाे पिकअप की भिड़ंत

Update: 2023-05-04 07:41 GMT
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा कस्बे में घाटोल-गनोड़ा मार्ग पर सोमवार रात 11:30 बजे दो पिकअप की आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद काफी दूर तक वाहन घसीटते हुए गए। टक्कर लगने के साथ ही जोर का धमाका हुआ और तेज आवाज दोनों वाहनों के टकराने पर आई। टक्कर लगने के बाद लहसुन से भरी पिकअप सड़क के किनारे पलट गई। पिकअप लहसुन मध्यप्रदेश के मंदसौर से भरकर गुजरात जा रही थी।
गनीमत रही कि हादसे में दाेनाें ही चालक सुरक्षित रहे। क्योंकि दाेनाें वाहनों की रफ्तार कम थी। दुर्घटना होने के बाद मोटागांव थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। दूसरी गाड़ी मंगवा कर उसमें लहसुन भरकर उसे गुजरात के लिए रवाना किया गया।
Tags:    

Similar News