25 हजार लोगों से किया संपर्क, जन आक्रोश यात्रा में 350 शिकायतें मिली,150 किमी का सफर
Source: aapkarajasthan.com
अजमेर न्यूज़- भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश रथ यात्रा का पहला चरण अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 14 दिसंबर को संपन्न हुआ। इस यात्रा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 150 किलोमीटर की दूरी तय की। जिसमें 25 हजार लोगों से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संपर्क किया। यात्रा के प्रथम चरण में आम जनता से 350 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। साथ ही आम जनता को 35 हजार काले कागज भी बांटे। इस यात्रा के पहले चरण की जानकारी गुरुवार को पूर्व मंत्री व उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने पत्रकार वार्ता कर दी।
पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर विधानसभा से विधायक वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनाक्रोश रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का पहला चरण 14 दिसंबर को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में समाप्त हो चुका है। इस यात्रा में पहले चरण में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 150 किलोमीटर की यात्रा की है। जिसमें 300 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई और इस दौरान 25 हजार लोगों से संपर्क करते हुए 35 हजार काले कागज बांटे गए और मिस्ड कॉल भी किए गए। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान आम लोगों में राजस्थान सरकार के खिलाफ काफी रोष था। इसका दूसरा चरण 15 जनवरी से शुरू किया जाएगा।
देवनानी ने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, नालों समेत राज्य के विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखी। इनमें से ज्यादातर शिकायतों में नगर निगम, एडीए, पीएचडी के खिलाफ नाराजगी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार भी कानून व्यवस्था संभालने में अक्षम है। अधिकारी जनता की बात भी नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में जनता काफी चिंतित है। इन सभी शिकायतों के संबंध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम भेजे जाएंगे. ताकि जनता की कुछ समस्याओं का समाधान मिल सके।