कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए हुई बैठक

Update: 2022-12-11 10:03 GMT

जयपुर न्यूज़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में 18 दिसम्बर को दौसा में शामिल होने के लिए जयपुर शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। केबिनेट मंत्री और जयपुर शहर कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक गंगा देवी और अमीन सहित शहर कांग्रेस के नेता, पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे। खाचरियावास ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के 18 दिसम्बर को दौसा प्रवेश के दौरान जयपुर शहर की सभी 8 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दौसा पहुचेंगे। दौसा में राहुल गांधी के साथ चलेंगे। राजस्थान में यह यात्रा अब तक की सफल यात्रा के रूप में निकल रही है।

खाचरियावास ने कहा कि देश में भय, भूख, मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ राहुल गांधी की इस यात्रा को सभी प्रदेशों में अपार समर्थन मिल रहा है। राजस्थान में भी लोग इस यात्रा से जिस तरह जुड़ रहे है। सभी देख रहे है। लोगों को राहुल गांधी से उम्मीद बनी हुई है कि वह देश में नफरत मिटाकर भारत जोड़ेंगे। केंद्र सरकार की गलत नीतियों और तानाशाही के कारण देश विकास की जगह विनाश की राह पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने पर लोगों को देशद्रोही बताकर जेल में डाल दिया जाता है। राहुल गांधी इसी माहौल को बदलने के लिए देश में यात्रा निकालकर लोगों की आवाज बनकर सामने आए हैं। हम सभी को इस यात्रा को सफल् बनाने के लिए साथ लगना है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए खाचरियावास ने कहा कि देश में खाद्य पदार्थों पर टैक्स लगा दिया। केन्द्र सरकार केवल अपने 2 उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रही है। राहुल गांधी की इस यात्रा को समर्थन मिल रहा और अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का केंद्र से जाना तय है। राजस्थान में गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर लोग अपनी मुहर लगा रहे है, जिससे कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।

Tags:    

Similar News

-->