राजस्थान में प्री मानसून में जमकर बरसे बादल, चम्बल नदी में पानी की आवक शुरू, झालावाड़ से जल्द दस्तक दे सकता है मानसून
राजस्थान में प्री मानसून की बारिश (pre-monsoon rain) के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मा
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान में प्री मानसून की बारिश (pre-monsoon rain) के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मानसून ने पिछले साल के मुकाबले इस बार थोड़ी देरी से दस्तक दी है लेकिन प्री-मानसून के बाद ही पिछले 3 दिनों से बादलों ने बरसकर बारिश का कोटा पूरा कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान (rajasthan) में पिछले सालों में 20 जून तक जितनी बारिश होती है उससे 23 फीसदी ज्यादा बारिश अभी तक हो चुकी है. वहीं पश्चिम और दक्षिणी राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश के बाद बांध, झरने और नदियों में पानी की फुंहारें (rajasthan rain) बहने लगी हैं. बता दें कि राजस्थान में अब तक 30.8MM औसत बरसात हो चुकी है जो सामान्य से 23 फीसदी ज्यादा है. प्री-मानसून में पिछले एक हफ्ते सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.