Churu: पंचायतीराज संस्थाओं में उपचुनाव हेतु मतदान केद्रों का हुआ प्रकाशन
Churu चूरू । जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर जिले की पंचायत समिति सरदारशहर के ब्लॉक संख्या 08 सदस्य पद तथा राजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ददरेवा व चूरू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भामासी के सरपंच पद के उप चुनाव हेतु 14 फरवरी, 2025 को होने वाले मतदान के लिए मतदान केन्द्रों का प्रकाशन किया है।
जारी आदेशानुसार सरदारशहर पंचायत समिति के ब्लॉक संख्या 08 सदस्य पद के लिए बन्धनाऊ उतरादा के वार्ड संख्या 1 के लिए राजकीय आचार्य महाप्रज्ञ उच्च माध्यमिक विद्यालय, बन्धनाऊ उतरादा (बायां भाग, बूथ संख्या 17 ), वार्ड संख्या 2 से 3 के लिए राजकीय आचार्य महाप्रज्ञ उच्च माध्यमिक विद्यालय, बन्धनाऊ उतरादा (मध्य भाग।, बूथ संख्या 18), वार्ड संख्या 4 से 5 के लिए राजकीय आचार्य महाप्रज्ञ उच्च माध्यमिक विद्यालय, बन्धनाऊ उतरादा (मध्य भाग॥, बूथ संख्या 19), वार्ड संख्या 6 से 7 के लिए राजकीय आचार्य महाप्रज्ञ उच्च माध्यमिक विद्यालय, बन्धनाऊ उतरादा (दायां भाग, बूथ संख्या 20) तथा बन्धनाऊ दिखनादा के वार्ड संख्या 1 से 2 के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बन्धनाऊ दिखनादा (बायां भाग, बूथ संख्या 21), वार्ड संख्या 3 से 4 के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बन्धनाऊ दिखनादा (मध्य भाग-।, बूथ संख्या 22), वार्ड संख्या 5 के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बन्धनाऊ दिखनादा (मध्य भाग-॥, बूथ संख्या 23), वार्ड संख्या 6 से 7 के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बन्धनाऊ दिखनादा (दायां भाग, बूथ संख्या 24), भादासर दिखनादा के वार्ड संख्या 3 से 4 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादासर दिखनादा (मध्य भाग-।, बूथ संख्या 26), वार्ड संख्या 5 से 7 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादासर दिखनादा (मध्य भाग-॥, बूथ संख्या 27), वार्ड संख्या 8 से 9 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादासर दिखनादा (मध्य भाग-॥।, बूथ संख्या 28), वार्ड संख्या 10 से 11 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादासर दिखनादा (दायां भाग, बूथ संख्या 29) पर मतदान होगा।
इसी प्रकार चूरू पंचायत समिति की भामासी ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु भामासी के वार्ड संख्या 1 से 2 के लिए बूथ संख्या 92 भामासी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 10, वार्र्ड संख्या 3 से 5 के लिए बूथ संख्या 93 भामासी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 11, वार्र्ड संख्या 6 से 7 के लिए बूथ संख्या 94 भामासी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 12, वार्र्ड संख्या 8 से 9 के लिए बूथ संख्या 95 भामासी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 13, वार्र्ड संख्या 10 से 11 के लिए बूथ संख्या 96 भामासी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 16 तथा राजगढ़ पंचायत समिति की ददरेवा ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु वार्ड संख्या 1, 3, 5 के लिए बूथ संख्या 85 ददरेवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांया भाग, वार्ड संख्या 4, 7, 8 के लिए बूथ संख्या 86 ददरेवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांया भाग, वार्ड संख्या 13, 15 के लिए बूथ संख्या 87 ददरेवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मध्य भाग, वार्ड संख्या 9, 14 के लिए बूथ संख्या 88 ददरेवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 07, वार्ड संख्या 10, 11 के लिए बूथ संख्या 89 ददरेवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 09, वार्ड संख्या 2, 6 के लिए बूथ संख्या 90 ददरेवा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दांया भाग, वार्ड संख्या 12 के लिए बूथ संख्या 91 ददरेवा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बांया भाग में मतदान होगा।