Churu: कलेक्टर ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में दिए निर्देश

Update: 2025-06-24 11:55 GMT
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व प्रभावी प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो, इसके लिए सभी स्टेकहोल्डर्स अपनी गतिविधियों का एनालिसिस करते हुए समुचित कार्यवाही करें। प्रत्येक अधिकारी अपने विभाग स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों के बारे में सक्रिय रहे। दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाएं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर अवैध कट होने पर एफआईआर दर्ज करवाएं। आवश्यकता होने पर सड़कों की मरम्मत आदि नियमित रूप से हो तथा पर्याप्त मात्रा में सड़क किनारे संकेतक लगें हों।
उन्होंने महीना व वर्षवार दुर्घटनाओं का तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए सुधारात्मक उपाय करने, राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर संकेतक लगवाने, सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का एनालिसिस कर समुचित उपाय करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग व रेडियम पेंट आदि करवाने तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए।
एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल ने पुलिस विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी।
सानिवि एसई पंकज यादव ने बैठक का संचालन करते हुए विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की।
Tags:    

Similar News