Churu: प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय, तैयारियों की समीक्षा शुरू
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एडीएम अर्पिता सोनी ने आदेश जारी कर जिले में 23 जून से 28 जून,2025 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित होने वाली प्राध्यापक व कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समुचित निर्देश दिए हैं।
एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि 23 जून से 28 जून, 2025 तक प्रतिदिन दो पारी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
जारी आदेशानुसार पुलिस विभाग, चूरू उपखंड अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुख्यालय चूरू, सभी केन्द्राधीक्षकों, जिला परिवहन अधिकारी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड चूरू व सरदारशहर आगार प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।