Jalore दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री, जल संरक्षण को लेकर होगा विशेष कार्यक्रम

Update: 2025-06-17 14:22 GMT
Jalore जालोर  । राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 18 जून, बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 18 जून, बुधवार को दोपहर 12.25 बजे पुलिस लाईन हैलीपेड राजसमन्द से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे हैलीपेड सीलू, सांचौर पहुँचेंगे। दोपहर 1.30 बजे हैलीपेड से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.35 बजे सीलू घाट, सीलू पहुँचेंगे जहाँ वे सीलू घाट (नर्मदेश्वर) पूजन एवं दर्शन करेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 1.50 बजे वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम/सभा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2.30 बजे सीलू घाट से हैलीपेड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.35 बजे हैलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा उत्तरलाई एयरपोर्ट बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tags:    

Similar News