चूरू के प्रथम जिलाध्यक्ष आर्य की जयंती मनाई

Update: 2023-04-26 15:00 GMT

चूरू न्यूज: पंखा सर्किल पर चूरू के पहले जिला प्रमुख व पांच बार विधायक रहे रावतराम आर्य की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कंवल ने की। भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र कंवल ने आर्य द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया।

इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल, महामंत्री दीनदयाल खारड़िया, सुनील रामसरा, बीनासर मंडल अध्यक्ष भंवरलाल चौहान, उपाध्यक्ष किशोर सातड़ा, मुकेश कल्ला, भंवरलाल बरोड़, पवन बरोड़, गणेश मेघवाल, महेंद्र कल्ला, मुकेश खारड़िया आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News

-->