Bundi: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के कार्यों को दें गति : जिला कलेक्टर
Bundi बूंदी । वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान, जल शक्ति अभियान एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपखंड अधिकारियों एवं बीडीओ को निर्देश दिए कि वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत हो रहें सभी कार्यों को नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जावें। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को दिए गए कार्यों को पूर्ण करावें।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन ब्लॉकों में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत प्रगति कम अर्जित हुई है, वहां विशेष प्रयास कर प्रगति बढ़ाई जावें। बैठक में जिला कलक्टर ने जल शक्ति अभियान एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, उपखंड अधिकारी बूंदी एचडी सिंह, जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. के अधीक्षण अभियंता के.के. शुक्ला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार शर्मा एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।