Bundi: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम
Bundi बून्दी । 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद द्वारा विशेष स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, पौधारोपण व कपड़े के बैग वितरण, एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी नगर परिषद शालिनी जैन ने बताया कि कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं एवं शहरी रोजगार गारण्टी सहायकों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने का संदेश नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल द्वारा दिया गया।
उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 के अंतर्गत आयोजित जागरूकता अभियान की शुरुआत नमामि गंगे मिशन के अन्तर्गत की गई। जिसमें गंगा जल संरक्षण व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त धर्मेंन्द मीणा, सहायक अभियंता दिनेश मीणा, जिला परियोजना अधिकारी शालिनी जैन, कनिष्ठ अभियंता अनिल मेहरा, रोहित सोनी व फायरमैन अशोक चौहान व अल्लानुर उपस्थित रहे।