ब्रह्माकुमारी ने महिला पुलिस थाने में मनाया Rakshabandhan

Update: 2024-08-15 10:19 GMT
Bhilwara भीलवाडा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बापूनगर स्थित सेवाकेन्द्र की बहनो द्वारा महिला पुलिस थाने में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। उन्होंने समस्त स्टाॅफ के कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई और उन्हें समस्त बुराइयों को परित्याग करने का संकल्प दिलाया। तथा उन्हें रक्षाबन्धन कं आध्यात्मिक रहस्यों की जानकारी दी गई। केंद्र की नीतु बहिन ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि हमें अपने स्वधर्म को पहचानना है जहां हम बिंदी लगाते हैं वह हमारी आत्मा स्मृति का तिलक है और यह रक्षा सूत्र सदा उसे परमपिता की याद में हम रहे तभी हमारी आत्मा की रक्षा हो सकती है परमात्मा जो पवित्रता के सागर हैं वह हमारी आत्मा को फिर से पवित्र बना रहे हैं यही इस रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य है।
Tags:    

Similar News